रांची। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गये हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डा. इरफान अंसारी ने भी रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया।
उन्होंने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है एवं मामले को बढ़ा चढ़ाकर लाइव शो में पेश किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।
अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 120B, 153, 153A, 295A, 298, 500, 504, 505, 506 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 1860r/w सेक्शन 66A के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

रिपब्लिक चैनल के अर्णब गोस्वामी के खिलाफ ताबड़तोड़ केस, विधायक इरफान अंसारी ने भी ठोका मुकदमा
Reviewed by PSA Live News
on
9:54:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:54:00 pm
Rating: