सागर। रहली नगर पालिका के वार्ड नं - 14 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू प्रजापति द्वारा कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अपने केंद्र में मास्क तैयार कर निशुल्क वितरण किए जा रहे हैं। उक्त सेविका द्वारा अपने विभागीय कार्य करने के उपरांत बचे हुए समय में सिलाई करना पसंद था। उनकी इसी पसंद के कारण उनके मन में मास्क तैयार करने का विचार को आया।
उक्त सेविका के इस काम में उनके पिताजी इस कार्य में प्रेरणा स्रोत रहे । इस कार्य में उन्हें एक मेडिकल शॉप संचालक मोनू ने भी सहयोग किया। अब तक उनके कार्यकर्ताओ के द्वारा 400 से ज्यादा मास्क तैयार कर निशुल्क वितरित किए हैं। कुछ मास्क आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समीपवर्ती ग्रामों में वितरित किए गए। इन्होंने अपने निवास के आसपास जो भी व्यक्ति बिना मास्क का देखा तो अपने को मास के वितरण से नहीं रोक पाई। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र अंतर्गत कोरोना स्क्रीनिंग टीम में कार्य कर रही हैं, अपने बचे समय में वो निरंतर मास्क निर्माण कार्य मैं जुटी हुई है।
परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रहली विजय कुमार जैन ने भी सेविका के इस कार्य की सराहना की है तथा अन्य सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि इस मुश्किल समय में अपने सामर्थ्य अनुसार अपने आसपास के लोगों को मदद पहुंचाएं।ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा गांव-गांव में स्क्रीनिंग दल के साथ जाकर सर्वे कार्य के माध्यम से लोगों को चिन्हित किया जा रहा है तथा लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मास्क तैयार करके निःशुल्क वितरित कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Reviewed by PSA Live News
on
10:13:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:13:00 pm
Rating: