पलामू। जिले में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन तमाम तरह का प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने मेदिनीनगर शहर में दो कलाकारों को यमराज व कोरोना वायरस की शक्ल में सड़कों पर उतारा है. ये दोनों सड़कों पर आवाजाही करने वालों लोग को रोककर उन्हें कोरोना महामारी की भयावहता के बारे में बताते हैं. साथ ही इससे बचने के लिए घरों में रहने की अपील भी करते हैं.
दोनों स्थानीय कलाकार हैं
इनकी माने तो इस तरह का वेश धारण करने के पीछे मकसद ये है कि लोग समझ सकें कि अगर वे सड़कों पर घूमेंगे, तो कोरोना संक्रमित होकर यमलोक जा सकते हैं. ये दोनों कलाकार मासूम आर्ट ग्रुप के हैं. और शहरभर में घूम-घूम कर लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करने में जुटे हुए हैं.
यमराज की शक्ल में धरे कलाकार कमरुल सिन्हा का कहना है कि वे लोगों को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना को लेकर प्रशासन ने जो निर्देश या नियम जारी किये हैं. उसे पालन करना, हमसभी का कर्तव्य है. घरों में रहेंगे तो ही हम कोरोना से बच पाएंगे.
कोरोनावायरस का वेश धारण किये कलाकार प्रतीक का कहना है कि आज पूरा देश कोरोनावायरस की जद में है. बावजूद इसके कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल जाते हैं. ऐसे लोगों को ही हमलोग अपने इस अंदाज से स्थिति की गंभीरता को समझाते हैं. लोगों से लॉकडाउन का पालन कराना हमारा उद्देश्य है.
पुलिस की सख्ती के बावजूद सड़कों पर निकल रहे लोग
लॉकडाउन को लेकर मेदिनीनगर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है. लेकिन फिर भी लोग बाइक से सड़कों पर घूमते नजर आ जाते हैं. एक बाइक पर दो या तीन लोग सवार होकर सफर करते हैं. पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को समझाने में लगी हुई है. सख्ती भी की जा रही है. लेकिन फिर भी कुछ लोग सुधर नहीं रहे. ऐसे में प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए यमराज और कोरोनावायरस का सहारा लिया है.
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं. सडकों पर बेवजह निकल रहे हैं. उन्हें जागरूक करने के उदेश्य से ही इन कलाकारों को इस शक्ल में सड़क पर उतारा गया है।

झारखंड कोरोना और यमराज साथ-साथ! लोगों को इस खास अंदाज में जागरूक कर रहा पलामू प्रशासन
Reviewed by PSA Live News
on
10:17:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:17:00 pm
Rating: