लखनऊ। पिछले डेढ़ महीने के दौरान देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में आए पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को नौकरी और रोजगार देने के लिए योगी सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है।कमेटी में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज,प्रमुख सचिव सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग और प्रमुख सचिव कौशल विकास शामिल होंगे।ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त नौकरियों व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक स्वावलंबी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी रणनीति बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उतर प्रदेश सरकार पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को देंगे रोजगार
Reviewed by PSA Live News
on
9:18:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:18:00 pm
Rating:
