रांची । नोवल कोरोनावायरस से बचाव हेतु रांची जिला के विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण का कार्य जारी है। आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में टीकाकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन, रांची एवं वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारी, डॉक्टर उपस्थित थे।
बैठक में उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया किस तरह से चल रही है, इसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने हेल्थ केयर वर्कर्स और फील्ड लेवल वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
डीडीसी श्री अनन्य मित्तल ने टीकाकरण के लिए लाभुकों को ससमय एसएमएस के द्वारा जानकारी देने का निदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसएमएस प्राप्त होने के बाद हेल्थ केयर वर्कर्स और फील्ड लेवल वर्कर्स समय पर संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचेंगे। डीडीसी ने कहा कि टीकाकरण के लिए रांची में वैक्सीनेशन सेंटर को भी बढ़ाया गया है।
सिविल सर्जन रांची श्री वीबी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रांची जिला के 14 ब्लॉक में भी वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान के बाद इन सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर पूर्णरूपेण टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
Reviewed by PSA Live News
on
11:26:00 am
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: