नई दिल्ली । दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान कल हुई हिंसा के बाद पुलिस सख्त हो गई है। उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने अब तक 35 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में 30 और एफआइआर दर्ज होने की संभावना है।उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत, बलजीत सिंह रजवाल, दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बूटा सिंह बुर्जगिल, जोगिंदर उमराह, योगेंद्र यादव, गौतम सिंह चढूनी, सरवन सिंह पंधेर और सतनाम पन्नू समेत कई लोगों के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं। इन सभी किसान नेताओं पर ट्रैक्टर परेड के लिए तय किए गए नियम व शर्तों के उल्लंघन का आरोप है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जितने किसान नेताओं की परेड निकालने को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ मीटिंग हुई थी। उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
दिल्ली हिंसा मामले में राकेश टिकैत व दर्शन पाल समेत 40 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर
Reviewed by PSA Live News
on
11:40:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:40:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: