सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिनांक 8 जनवरी 2020 को कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन किया गया। भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 वैक्सीनशन को लेकर अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह ड्राई रन किया गया।
वैक्सीनेशन सेंटर में ऑपरेशनल गाइडलाइंस के अनुसार हेल्प डेस्क एरिया, वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम और ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान आने वाले लोगों की पहचान आवश्यक दस्तावेज से करने के साथ कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।
वैक्सीनेशन सेंटर में 5 लोगों की टीम जिनमें 4 वैक्सीनेशन ऑफिसर और 1 वैक्सीनेटर होते हैं उनके कार्य एवं दायित्व का भी रिहर्सल किया गया। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित ड्राई रन को देखने के लिए निजी अस्पतालों के संचालके/प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। आपको बताएं कि जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन करने का निर्देश दिया गया है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:55:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: