ब्लॉग खोजें

नीति आयोग के सीईओ ने उपायुक्त के साथ की आकांक्षी जिला संबंधी समीक्षा बैठक

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची । नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत की अध्यक्षता में सभी संबंधित आकांक्षी जिलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त से एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पैरामीटर संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की गई। 

बैठक के दौरान एनएफ एच एस-05(National Family Health Survey, Phase-1) के पहले चरण में प्राप्त हुए आंकड़ों के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान एनएफ एच एस सर्वे के आधार पर एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के परफॉर्मेस की तुलना की गई। जिसके आधार पर यह बताया गया कि इस सर्वे में बाकी जिलों की तुलना में आकांक्षी जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, पोषण, स्वास्थ्य सहित मैटरनल चाइल्ड केयर पॉलिसी इत्यादि सम्बंधी पैरामीटर में आवश्यक सुधार के निदेश दिए गए।

इस दौरान इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी सहित एएनसी चेक अप, एनीमिया, स्टन्टिंग तथा मालन्यूट्रिशन संबंधी विभिन्न आंकड़ों को जिलावार साझा किया गया। साथ ही, ऐसे जिले जो विभिन्न पैरामीटर के आधार पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इन सेक्टर्स में कार्य करने का निदेश दिया गया। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के उपरान्त उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने हेल्थ, आईसीडीएस, योजना तथा आकांक्षी जिला फेलो के साथ नीति आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर जिलास्तरीय जानकारी प्राप्त की। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को आंकड़ों में सुधार के लिए ज़रूरी योजना तैयार करने को कहा। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ज़रूरी कदम उठाने के निदेश दिए। 

इस दौरान आकांक्षी जिला फेलो सुश्री पूजा ने उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन को तैयार की जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधी जानकारी दी तथा विभिन्न पैरामीटर पर योजनाओं का प्रभाव सहित आमजनों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में सुधार की जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिविल सर्जन रांची डॉ बिपिन बिहारी, डीपीओ रांची, डीएसडब्ल्यूओ रांची सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 



नीति आयोग के सीईओ ने उपायुक्त के साथ की आकांक्षी जिला संबंधी समीक्षा बैठक नीति आयोग के सीईओ ने उपायुक्त के साथ की आकांक्षी जिला संबंधी समीक्षा बैठक Reviewed by PSA Live News on 7:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.