ब्लॉग खोजें

रातू गढ़ से हुआ श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का शुभारम्भ

 रांची । श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि  समर्पण समिति राँची जिला की बैठक काठीटांड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ अभियान गीत, तीन बार ओंकार, एकात्मता मन्त्र, विजय महामंत्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव जी, माननीय जिला संघचालक सिद्धनाथ महतो जी एवं संत केशवानंद दास प्रभु जी के द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई।  बैठक में माननीय जिला संघचालक जी ने विषय अभियान का संक्षिप्त में विषय प्रवेश कराया साथ ही समिति विस्तार करते हुए उनके नामों की घोषणा की जी निम्नलिखित है - 

अध्यक्ष - जितेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष - मोहन साहू, बैजनाथ महतो, मंत्री - रंगनाथ महतो, सह मंत्री - गुरुपद दास गोस्वामी, रोबिन महतो, सदस्य के रूप में देवचरण उराँव, बीरेन्द्र जी, अखिलेश जी, रिझू नायक, साहेबा किस्पोट्टा, डॉ. पारसनाथ महतो सहित अन्य नौ सदस्यों की घोषणा की गई।  ततपश्चात अभियान के मंत्री रंगनाथ महतो जी के द्वारा राम जन्मभूमि पर मंदिर विषय पर बोलते हुए कहा कि चार सौ बानबे वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद हमें यह गौरव का क्षण प्राप्त हो रहा है। साढ़े चार लाख हिंदुओं ने जिस क्षण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया वह क्षण का हमें सौभग्य प्राप्त हो रहा है। विदेशी हमलावर बाबर के सेनापति मीरबाँकी जिस विशाल मंदिर को तोप के गोलों से ध्वस्त किया था उसपर से हिन्दू समाज ने अपना अधिकार कभी नहीं छोड़ा और शताब्दियों से वहां राम लला की पूजा अर्चना होती रही। कार्यक्रम का संचालन एवं मंचस्थ लोगों का परिचय जिला कार्यवाह डॉ. सुनील जी ने कराया एवं अंत में सभी लोग रातू गढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में जाकर निधि संग्रह कूपन की वैदिक मंत्रोच्चार से विधि पूर्वक पूजन किया गया। शंख ध्वनि, घंटा-घड़ियाल, जय श्री राम, भारत माता की जय एवं जगन्नाथ स्वामी की जय से रातू गढ़ का पूरा मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया। मौके पर सह विभाग प्रचारक मंटू जी, जिला प्रचारक श्रवण जी, बालेश्वर महतो, रौशन चौधरी, अजित सिंह, विवेकानंद प्रजापति, राजकुमार मिश्र, मिंटू महतो, रामप्रसाद जी, विजय साहू, शिवम, शनि, गंगाधर महतो, नीलेश जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



रातू गढ़ से हुआ श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का शुभारम्भ रातू गढ़ से हुआ श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का शुभारम्भ Reviewed by PSA Live News on 8:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.