सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । भैरव सिंह ने सिविल कोर्ट में समर्पण किया। सीएम के काफिले पर हमले का पुलिस ने उसे मुख्य गुनहगार माना था। सरेंडर के समय कोर्ट में कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कोर्ट परिसर में एक पुलिस अधिकारी और वकीलों में झड़प भी हुई। सीएम काफिला हमला मामले में अबतक कुल 72 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वहीं, 28 लोगों को भेजा जा चुका है जेल।
सरेंडर करने के तुंरत बाद भैरव सिंह ने बताया कि वह इंसाफ की आवाज लेकर सड़क पर उतरा था। उसे पता भी नहीं था कि उस वक्त सीएम का कफिला उधर से गुजरने वाला है और ना ही काफिले पर हमला करने का उसका इरादा था।
सीनियर डिवीजन ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रसाद की कोर्ट ने सशर्त पर भैरव सिंह को 7 दिनों का पुलिस रिमांड दिया गया।सुखदेव नगर थाना पुलिस द्वारा 14 दिनों की रिमांड की मांग की गई थी।
सीएम के काफिले पर हमले के मामले में भैरव सिंह ने सिविल कोर्ट में किया समर्पण
Reviewed by PSA Live News
on
9:24:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:24:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: