एमरजैंसी केयर संस्था लोहरदगा ने गुरु नानक सेवक जत्था रांची के सदस्यों को किया सम्मानित, गुरुनानक सत्संग सभा ने दी बधाई
लोहरदगा। एमरजैंसी केयर संस्था द्वारा झारखंड के लोहरदगा में ब्लड डोनेशन लैंडस्केप पर स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से रक्तदाता और ब्लड डोनेशन कैंप से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमला के सिविल सर्जन एस.एन चौधरी थे. इसमें मुख्य वक्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जो उप-विकास आयुक्त हैं, और डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जो गुमला जिले के सिविल सर्जन हैं, ने संबोधित किया.उन्होंने पर्याप्त रक्त उपलब्धता, नियमित दान शिविरों और जिला स्तर पर ब्लड बैंक जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ज़ोर दिया, साथ ही थैलेसीमिया और अन्य विशेष ज़रूरत वाले मरीजों पर भी चर्चा हुई. इस परिचर्चा में रक्तदान के परिदृश्य पर चर्चा हुई. मुख्य रूप से, रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों को बढ़ावा देने, और जिला स्तर पर बेहतर बुनियादी ढांचा बनाने की बात की गई. साथ ही, सुरक्षित रक्त संचार के लिए समन्वय और प्रशिक्षण पर भी ज़ोर दिया गया, खासकर थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसे मरीजों की नियमित जरूरतों को देखते हुए.
इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था रांची के सूरज झंडई,इनीश काठपाल एवं रूद्र गिरधर को रक्तदान एवं प्लेटलेट्स डोनेट करने एवं समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा,सचिव सुरेश मिड्ढा एवं मनीष मिड्ढा तथा संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी.
इस कॉन्फ्रेंस में एमरजैंसी केयर संस्था के सजल कुमार, देशराज गोयल, सुधांशु कुमार, वीबीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी तथा पारस हॉस्पिटल रांची के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर विशाल कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
एमरजैंसी केयर संस्था लोहरदगा ने गुरु नानक सेवक जत्था रांची के सदस्यों को किया सम्मानित, गुरुनानक सत्संग सभा ने दी बधाई
Reviewed by PSA Live News
on
5:10:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
5:10:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: