ब्लॉग खोजें

संसद की कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

नई दिल्ली । संसद भवन परिसर की कैंटीन में अब सांसदों को सब्सिडी वाला खाना नहीं मिलेगा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज कहा कि संसद की कैंटीन में सांसदों को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि सांसदों और अन्य लोगों को खाने पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है। खाने में सब्सिडी खत्म करने को लेकर दो साल पहले भी बात उठी थी। लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा। सांसद अब खाने की लागत के हिसाब से ही भुगतान करेंगे। संसद की कैंटीन को सालाना करीब 17 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी, जो अब खत्म हो जाएगी।


संसद की कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना संसद की कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना Reviewed by PSA Live News on 10:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.