सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली । वेब सिरीज़ ताण्डव हिन्दू देवी देवताओं पर के अपमान और अभद्र दिप्पणी किये जाने पर करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा0 मुकेश रावल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा शक्ति ठा0 गौरव चौहान,जिलाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ बन्नादेवी थाने पहुंच कर वेब सिरीज़ ताण्डव के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन किया और बन्नादेवी थाने में फ़िल्म के निर्माता हिमांशु किशन मेहरा, निर्देशक अली अब्बास ज़फर, कलाकार सैफ अली खान,जीशान अय्यूब के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया।इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा0 मुकेश रावल ने कहा कि करणी सेना हमेशा सनातन धर्म/हिन्दू धर्म के हितों के लिए कार्य करती है हिन्दू का अपमान कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि करणी सेना किसी भी कीमत पर हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को सहन नही करेगी अगर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही नही हुई तो करणी सेना आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति ठा0 हर्षवर्धन सिंह,ई0 वी0 पी0 सिंह, ओ0 पी0 सिंह राघव, के0 के0 चौहान,कुलदीप राघव,ब्रजराज सिंह चौहान,हेमेंद्र चौहान,तरुण कुमार आदि बड़ी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित थे।
Reviewed by PSA Live News
on
11:03:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: