ब्लॉग खोजें

रांची जिले के 14 प्रखंडों की नर्सों ने किया प्रदर्शन

रांची ।  रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को जिले के 14 प्रखंडों की नर्सों ने प्रदर्शन किया। ये 1 फरवरी की रात बेड़ो में एक नर्स के साथ हुई छेड़खानी का विरोध कर रहीं थीं। एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहीं नर्सों ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ये काम का बहिष्कार करेंगी।

संघ की महासचिव वीणा कुमार ने बताया कि ये इनका सांकेतिक प्रदर्शन था। इन्होंने रांची सदर अस्पताल में दो घंटे का प्रदर्शन किया और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है । 




रांची जिले के 14 प्रखंडों की नर्सों ने किया प्रदर्शन रांची जिले के 14 प्रखंडों की नर्सों ने किया प्रदर्शन Reviewed by PSA Live News on 8:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.