सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जाति की सूची में सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से की जाने वाली अनुशंसा से संबंधित प्रस्ताव को मुख्तमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. इसे अब मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा ।
डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान से चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के संबंध में सामाजिक एवं शैक्षिक स्थिति की जांच कर अनुसूचित जाति की पात्रता के संबंध में प्रतिवेदन की मांग की गई थी । संस्थान से विस्तृत अध्ययन करने के उपरांत जो प्रतिवेदन राज्य सरकार को सौंपा था उसमें चांय (केवट, मल्लाह, निषाद) जाति को झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति का दर्जा प्रदान करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने की सिफारिश की गई थी।
Reviewed by PSA Live News
on
11:35:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: