ब्लॉग खोजें

टीकाकरण बढ़ाने को लेकर डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिये दिशा निदेश

 रांची । आज  रांची समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित कमरा संख्या 207 में कोविड-19 वैक्सीनेशन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका देने पर चर्चा करते हुए उपविकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल ने सिविल सर्जन सहित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।


बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये 14 वैक्सीनेशन सेेंटर में टीकाकरण के दो सेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के सेशन के बारे में ससमय जानकारी दें ताकि फ्रंटलाइन वर्कर्स समय पर टीकाकरण केन्द्र पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए निर्धारित सेशन में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।


टीकाकरण के दूसरे चरण मंे सरकारी एवं निजी अस्पतालों के पंजीकृत लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण केन्द्र पहुंचे बैठक में इस पर भी चर्चा की गयी। डीडीसी ने निजी अस्पतालों के साथ बैठक निर्धारित करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया।



टीकाकरण बढ़ाने को लेकर डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिये दिशा निदेश टीकाकरण बढ़ाने को लेकर डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिये दिशा निदेश Reviewed by PSA Live News on 11:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.