रांची । आज दिनांक 8 फरवरी 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने करोना टीकाकरण एवं जांच के लिए बनाए गए विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सबसे पहले उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने टीकाकरण का प्रतिदिन रिपोर्ट देने के साथ साथ टीकाकरण से इनकार करने वाले लोगों से घोषणा पत्र लेने का निर्देश दिया।
हेल्थ केयर वर्कर्स के वैक्सीनेशन के लिए उपायुक्त ने अलग-अलग कैटेगरी बनाने का निदेश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण का कार्य पूरी तरह से शुरु किये जाने को लेकर डीआसीएचओ को निदेश दिये।
बैठक के दौरान उपायुक्त सिविल सर्जन रंाची से अगले 15 दिनों की कार्ययोजना की जानकारी मांगी। टीकाकरण का कार्य कहां-कहां चल रहा है, इसकी जानकारी भी उपायुक्त महोदय ने ली। टीकाकरण के दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के हर सेशन का रिपोर्ट देने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने एडीएम लाॅ एंड आॅर्डर की इसकी समीक्षा करने को भी कहा।
कोरोना जांच की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्लम एरिया में मोबाइल वैन से कोविड जांच किये जाने का निदेश दिया। सभी इंसिडेंट कमांडर को उन्होंनंे मेडिकल किट कलेक्ट कर आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
Reviewed by PSA Live News
on
11:10:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: