सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 15 फरवरी 2021 को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची श्री लोकेश मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची श्री शब्बीर अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी रांची श्री विकास कुमार, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी रांची, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, रांची, पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति पंडरा रांची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के ससमय कार्यान्वयन एवं सतत अनुश्रवण, एएवाई योजना, पीएचएच योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, नमक वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, आधार सीडिंग, डूप्लीकेट यूआईडी/डोरमेट यूआईडी, वन नेशन वन राशन कार्ड, रैशनालाइजेशन, पीजीएमएस आदि की समीक्षा उपायुक्त महोदय द्वारा की गयी।
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने बैठक के दौरान झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाये जा रहे ग्रीन कार्ड की प्रखंडवार समीक्षा की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अब जिला में 67 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड का अपू्रवल हो चुका है। उपायुक्त ने धीमी गति से कार्य करनेवाले प्रखंड के बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया।
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत ग्रीन कार्ड की डाटा इंट्री की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नगण्य और धीमी गति से डाटा इंट्री को लेकर सिल्ली, चान्हो, सोनाहातू, बुण्डू बीडीओ एवं वार्ड नंबर 24 के एमओ को शोकाॅज करने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी से उपायुक्त श्री छवि रंजन ने पीवीटीजी डाकिया योजना की जानकारी ली, जिस पर डीएसओ द्वारा बताया गया कि योजना के तहत शत प्रतिशत आच्छादन जिला में किया गया है। उपायुक्त द्वारा जनवरी महीने के अनाज उठाव को लेकर भी आवश्यक निदेश दिये गये।
अन्नपूर्णा योजना की समीक्षा करतेे हुए उपायुक्त ने कहा कि जिस अंचल अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया है उन्हें रिमाइंडर भेंजे। लाॅकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज उठाव को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मंगवाने का निदेश दिया।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची श्री लोकेश मिश्रा ने आधार सीडिंग को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र निर्गत करने का निदेश दिया। डोरमेट राशन कार्ड की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में सभी डोरमेट राशन कार्ड डिलीट कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत भी जिला में लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है।
रैशनालाइजेशन की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके तहत सभी राशन डीलरों को समान अनाज उठाव की व्यवस्था की जानी है, इसके अंतर्गत सभी पीडीएस डीलर अपने दुकान पर कार्डधारियों का नाम अंकित करेंगे।
Reviewed by PSA Live News
on
11:53:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: