राज्य के सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल रिम्स में ऑपरेशन के लिये कई मरीज महीनों से मशीन ठीक होने के इंतजार में
सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । झारखंड के सबसे बड़े सुपर स्पैशलिटी अस्पताल रिम्स की हालत दिन पर दिन सुधरने की जगह और बिगरती ही जा रही है । यहाँ के न्यूरो वार्ड में 13 मरीज ऐसे हैं,जो एक महीने से ऑपेरशन के लिए सीआर्म मशीन के रिपेयर होने का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रबंधन ने पिछले मंगलवार को ही मशीन ठीक होने की बात कही थी। लेकिन अबतक फ़ाइल दफ्तरों के चक्कर ही काट रही है।
गौरतलब है कि न्यूरो में मशीन खराब के चलते मरीजों को हो रही दिक्कत की खबरें 20 फरवरी को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। तब प्रबंधन ने भरोसा दिलाया था, कि एक सप्ताह में मशीन रिपेयर हो जाएगा और मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। लेकिन आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी मशीन रिपेयर नहीं हो सका है।
इसके अलावा रिम्स व्यवस्था इतनी खराब है कि यहाँ मरीजों के साथ-साथ परिजन भी खुले बरामदे में सोने को मजबूर हैं।
Reviewed by PSA Live News
on
7:54:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: