ब्लॉग खोजें

बचे हुए फील्ड लेवल और हेल्थ केयर वर्कर्स की योजनाबद्ध तरीके से होगा टीकाकरण

 रांची । रांची जिला में कोविड-19 टीकाकरण और जांच की उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 05 मार्च 2021 को समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सह टीकाकरण के वरीय प्रभारी पदाधिकारी श्री लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू श्री उत्कर्ष गुप्ता, टेस्टिंग टीम के वरीय प्रभारी पदाधिकारी श्री आसिफ एकराम, अपर समाहर्त्ता श्री राजेश बरवार, सिविल सर्जन रांची श्री वीबी प्रसाद उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने जिला में हेल्थ केयर और फील्ड लेवल वर्कर्स के टीकाकरण की प्रगति की जानकारी पदाधिकारियों से ली। विभिन्न टीकाकरण केंद्र पर कितने सेशन चल रहे हैं, कितने लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है और कितने लाभार्थियों को टीका दिया जाना बाकी है। इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने ली।

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने बचे हुए फील्ड लेवल और हेल्थ केयर वर्कर्स की योजनाबद्ध तरीके से टीकाकरण करवाने का निदेश पदधिकारियों को दिया। उन्होंने सरकारी और निजी अस्पतालों में 60 से उपर और 45 से 59 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी श्री आसिफ एकराम को जांच बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


बचे हुए फील्ड लेवल और हेल्थ केयर वर्कर्स की योजनाबद्ध तरीके से होगा टीकाकरण बचे हुए फील्ड लेवल और हेल्थ केयर वर्कर्स की योजनाबद्ध तरीके से होगा टीकाकरण Reviewed by PSA Live News on 10:05:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.