लखनऊ । स्वदेशी इंटरनेट मीडिया साइट 'कू' इन दिनों खूब चर्चा में है। देश की कई प्रमुख हस्तियां एक के बाद एक कू एप जॉइन कर रहे हैं। भारत सरकार और ट्विटर में टकराव के बीच केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना खाता स्वदेशी इंटरनेट मीडिया साइट 'कू' पर खोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना एकाउंट 'कू' पर खोल कर सोशल मीडिया के इस नए प्लेटफार्म पर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। पांच दिन में तकरीबन 51,000 'कू' यूजर्स ने उनको फॉलो भी करना शुरू कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी भी अपने ट्विटर एकाउंट के बजाए 'कू' पर अपने नए एकाउंट के जरिये दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी इंटरनेट मीडिया हैंडल 'कू' पर 27 फरवरी को एकाउंट बना कर देश को वोकल फॉर लोकल, डिजिटल इंडिया का संदेश दिया है।
Reviewed by PSA Live News
on
5:30:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: