सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । रिम्स के न्यूरो वार्ड में कई मरीज ऐसे हैं,जो एक महीने से ऑपेरशन के लिए सीआर्म मशीन के रिपेयर होने का इंतज़ार कर रहे हैं। मशीन रिपेयर नहीं होने के कारण अब डॉक्टर मरीजों को बिना ऑपेरशन के ही यह कहकर छुट्टी दे रहे हैं, कि जब मशीन बनेगा तो बुलाएंगे।
प्रबंधन ने पिछले मंगलवार को ही मशीन ठीक होने की बात कही थी। लेकिन अबतक फ़ाइल दफ्तरों के चक्कर ही काट रही है। गौरतलब है कि न्यूरो में मशीन खराब के चलते मरीजों को हो रही दिक्कत की खबरें 20 फरवरी को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया था, कि एक सप्ताह में मशीन रिपेयर हो जाएगा और मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। लेकिन आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी मशीन रिपेयर नहीं हो सका है। मरीजों के साथ-साथ परिजन भी खुले बरामदे में सोने को मजबूर हैं।
रिम्स में मशीन नहीं नहीं हुआ ठीक , बिना इलाज के ही मरीजों को दी जा रही अब छुट्टी
Reviewed by PSA Live News
on
9:23:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:23:00 pm
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: