ब्लॉग खोजें

RAT जांच में उपयोग किये गए किट में खराबी होने की आशंका, RAT टेस्ट था पॉजिटिव, RTPCR टेस्ट में हुए नेगेटिव

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची । पिछले दिनों हटिया रेलवे स्टेशन में रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) में कोविड पॉजिटिव पाये गये सभी 67 यात्रियों का RTPCR रिजल्ट नेगेटिव आया है। संभव है रैपिड एंटीजन टेस्ट में इस्तेमाल किए गए किट में खराबी की वजह से सभी यात्रियों का टेस्ट रिजल्ट सही नहीं आया हो। इस संबंध में सिविल सर्जन, रांची डॉक्टर विनोद कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आवश्यक जानकारी मीडिया को दी गई।


एक ही समय लिया गया था जांच सैंपल


सिविल सर्जन, रांची डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि हटिया रेलवे स्टेशन में जिन यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया था, उनके RTPCR टेस्ट के लिए सैंपल भी उसी समय लिया गया था।


67 यात्रियों का RAT टेस्ट आया था पॉजिटिव


हटिया रेलवे स्टेशन पर 22 अक्टूबर 2021 को 27 और 23 अक्टूबर 2021 को 40 यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया था। इन्हीं यात्रियों की RAT जांच में प्रयोग किए गए किट के खराब होने की आशंका है।


ज़िला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले से प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अवगत कराते हुए अग्रेतर कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।


RAT जांच में उपयोग किये गए किट में खराबी होने की आशंका, RAT टेस्ट था पॉजिटिव, RTPCR टेस्ट में हुए नेगेटिव RAT जांच में उपयोग किये गए किट में खराबी होने की आशंका, RAT टेस्ट था पॉजिटिव, RTPCR टेस्ट में हुए नेगेटिव Reviewed by PSA Live News on 12:48:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.