ब्लॉग खोजें

अपनी धुन में मशगूल सरकार को महापुरुष भी नहीं रहते याद : संजय सेठ

 


रांची ।
जिन्होंने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तान से युद्ध में अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। अपना बलिदान दिया। ऐसे महापुरुष को झारखंड की सरकार हर साल भूल जाती है। उक्त बातें रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने कही। 


सांसद श्री सेठ ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने भारत पाकिस्तान के युद्ध में हमारे देश की रक्षा के लिए जो किया, वह अविस्मरणीय है। अल्बर्ट एक्का हमारी कई कई पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र के लिए बलिदान होने की प्रेरणा देने वाले प्रकाश पुंज है। हमारे राष्ट्र के युवा ऐसे लांस नायक के जीवन से राष्ट्रप्रेम की सीख लेते हैं। उन्हें याद करते हैं परंतु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज उनकी जयंती पर झारखंड सरकार उन्हें भूल गई। उनके नाम पर रांची के हृदय स्थल पर अल्बर्ट एक्का चौक बनाया गया है, जहां उनकी आदमकद प्रतिमा भी लगी है। यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश के लिए इतना बड़ी बलिदान देने वाले परमवीर को झारखंड सरकार और उनके अफसर भूल गए। ना तो उक्त स्थल पर कोई सरकारी आयोजन हुआ ना तो सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसी गंदगी में लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 


सांसद श्री सेठ ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सरकार अपनी ही धुन में मशगूल है। राज्य हो या राज्य की जनता हो या राज्य के महापुरुष। किसी का भी कोई ख्याल सरकार को नहीं है। सरकार सिर्फ महापुरुषों के नाम पर झूठी राजनीति करती है। यदि सच में सरकार को राज्य के महापुरुषों की चिंता होती तो आज अल्बर्ट एक्का जी की जयंती पर कोई अच्छा आयोजन अवश्य होता और नहीं तो कम से कम उनके प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई और सरकारी स्तर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम अवश्य ही हुआ होता।


सांसद श्री सेठ ने इस मामले में गहरा दुख जताया है और कहा है कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृति, गलती से भी नहीं हो।


सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ की साफ - सफाई।


परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद संजय सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की। उसके बाद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को माला पहनाया। उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्वका ना सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। 1971 के युद्ध में इन्होंने जो बलिदान दिया उसके लिए यह देश सदैव इनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता महामंत्री बलराम सिंह अप्पर बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद महतो संजय पोद्दार शामिल थे


अपनी धुन में मशगूल सरकार को महापुरुष भी नहीं रहते याद : संजय सेठ अपनी धुन में मशगूल सरकार को महापुरुष भी नहीं रहते याद : संजय सेठ Reviewed by PSA Live News on 12:03:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.