बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के निशुल्क सदस्यता अभियान के प्रथम दिन जनपद बाराबंकी के हरख ब्लॉक स्थित गडरियन पुरवा मजरे सुल्तानपुर में आयोजित एक चौपाल में दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। हरख ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव (खलीफा) की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा संगठन के मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।जिस पर किसानों ने बताया की हमारे क्षेत्र में नीलगाय का आतंक बहुत अधिक है। नीलगायों की समस्या संबंधित आवाज उठाना जरूरी है। चौपाल में गडरियन पुरवा निवासी रामकिशोर को ब्लॉक संगठन सचिव हरख, खपुरवा मजरे गेहंदवर निवासी सुनील को ब्लॉक सचिव हरख, पैगम्बरपुर बैराना पोस्ट अमेठी निवासी जय कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष गोसाईगंज लखनऊ, गेहंदवर निवासी सरजू प्रसाद को ग्राम पंचायत अध्यक्ष गेहंदवर बनाया गया। इसके साथ ही दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर रामदीन, पंकज, दयाराम, सुमित वर्मा, राजकुमार, संग्राम सिंह,सुमित पांडेय, अमित कुमार,शुभम सिंह, छोटेलाल,सूरजपाल, श्री राम आदि उपस्थित रहे।
जनकल्याण किसान एसोसिएशन के निशुल्क सदस्यता अभियान के प्रथम दिन दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
Reviewed by PSA Live News
on
12:10:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: