ब्लॉग खोजें

बापूजी हम शर्मिंदा है क्यूंकि देश में कांग्रेस अभी भी जिन्दा है - सी. पी. सिंह


राँची ।
कांग्रेस के इशारे पर पंजाब में नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में जानबूझकर की गयी बड़ी चूक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला द्वारा आज राजभवन के समीप कांग्रेस को सद्बुद्धि मिले इस विषय को लेकर गांधीजी की तस्वीर के सम्मुख दो घंटे का मौन धरना दिया गया। इस धरने की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष के.के गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित मौन धरना के पश्चात सी.पी.सिंह ने मिडिया के मित्रो से कहा कि बापू हम शर्मिंदा है कि देश में कांग्रेस अभी भी जिन्दा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पुरे देश के होते है मोदी जी पुरे देश के गौरव है लेकिन जिस प्रकार पंजाब में मोदी जी के सुरक्षा के प्रति पंजाब सरकार गैरजिम्मेवार दिखी उससे लगता है कि कांग्रेस पार्टी किसानो की आड़ में कुछ और चाहती थी।

धरने की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने धरने के पश्चात मिडिया से कहा कि मोदी जी पुरे देश ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के नेता है उनका कद व पद दोनो बहुत बड़ा है उनका सुरक्षित रहना देश ही नहीं पुरे विश्व की आवश्यकता है लेकिन कांग्रेस मोदी जी को अपना कांटा मानती है तभी तो किसानो का बहाना बनाकर पंजाब में सड़क जाम कराया जब उनका मंसूबा सफल नहीं हुआ तो उनके नेता अनाप शनाप बयानबाजी आज करने लगे। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज महात्मा गाँधी जी चरणो में बैठकर ईश्वर से प्रार्थना करते है कि कांग्रेस को सद्बुद्धि मिले।

 इस मौन धरने में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहु,बालमुकुंद सहाय,नवीन जयसवाल,सुबोध सिंह गुड्डू,किसलय तिवारी,आरती कुजुर,वरुण साहु,राकेश भास्कर,कृपाशंकर सिंह, मनोज मिश्रा,मुनचुन राय,बलराम सिंह,ललित ओझा,उषा पाण्डेय, अरुण झा,जीतेन्द्र सिंह पटेल,जीतेन्द्र वर्मा,अनिता वर्मा,रामलगन राम,गोपाल सोनी,अशोक यादव,ओमप्रकाश पाण्डेय,सुजीत शर्मा,सुवेश पाण्डेय,उमेश यादव,सूर्यप्रताप,मनोज झा,सचीन साहु,राहुल सिन्हा चंकी,रणधीर सिंह,रामायण सोनी, अनिल अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,बबिता वर्मा,सहित दर्जनो नेतागण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


बापूजी हम शर्मिंदा है क्यूंकि देश में कांग्रेस अभी भी जिन्दा है - सी. पी. सिंह बापूजी हम शर्मिंदा है क्यूंकि देश में कांग्रेस अभी भी जिन्दा है - सी. पी. सिंह Reviewed by PSA Live News on 6:44:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.