ब्लॉग खोजें

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है निरन्तर : अपर मुख्य सचिव

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 86,644 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,55,79,295 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20,57,067 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1212 एक्टिव मामले है।
 प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 जून, 2022 को एक दिन में 4,53,413 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,19,489 तथा दूसरी डोज 13,89,95,637 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,09,682 तथा दूसरी डोज 1,14,29,709 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 77,63,623 तथा दूसरी डोज 40,83,630 दी गयी। कल तक 32,98,861 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,27,00,631 वैक्सीन की डोज दी गयी है। 
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है निरन्तर : अपर मुख्य सचिव कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है निरन्तर : अपर मुख्य सचिव Reviewed by PSA Live News on 11:44:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.