ब्लॉग खोजें

नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने लिया शपथ

 बोकारो ।  समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई गई। 

जिला परिषद सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार ने शपथ दिलाई। 

द्वय पदाधिकारियों ने पंचायत निर्वाचन के प्रपत्र 28 के तहत  मैं -------  ईश्वर की शपथ लेता / लेती हूँ / निष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा करता / करती हूँ कि विधि द्वारा संस्थापित भारतीय संविधान के प्रति सच्चा विष्वास एवं निष्ठा रखूंगा / रखूंगी, अधिनियम की व्यवस्थाओं के अनुसार सभी व्यक्तियों के लिये जो न्यायसंगत होगा वही करूंगा / करूंगी। मैं कर्त्तव्य-पालन में अपेक्षानुसार, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को ऐसी कोई बात जो मेरे विचाराधीन होगी या मुझे मालूम होगी, प्रकट नहीं करूंगा / करूंगी कहा । 

जिसका सभी सदस्यों ने दोहराव करते हुए अपने - अपने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया। 

■ शपथ लेने वालों में यह सदस्य रहें शामिल

• जिप क्षेत्र संख्या-01- गोमिया से विमला देवी

• जिप क्षेत्र संख्या-02- गोमिया से सुरेंद्र राज

• जिप क्षेत्र संख्या-03- गोमिया से अरविंद कुमार

• जिप क्षेत्र संख्या-04 गोमिया से आकाश लाल सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या-05- गोमिया से सुनीता देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 06 - बेरमो शहजादी बानो

• जिप क्षेत्र संख्या 07- बेरमो ओमप्रकाश सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या 08- नावाडीह कुमारी खुशबू

• जिप क्षेत्र संख्या 09- नावाडीह से फूलमती देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 10-नावाडीह, महेन्द्र प्रसाद

• जिप क्षेत्र संख्या 11 - चंद्रपुरा से अजय कुमार महतो

• जिप क्षेत्र संख्या 12 चंद्रपुरा से संतोष पाण्डेय

● जिप क्षेत्र संख्या 13 चंद्रपुरा से नीतू सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या-14 पेटरवार से अशोक कुमार मुर्मू

• जिप क्षेत्र संख्या-15 पेटरवार से माला कुमारी

• जिप क्षेत्र संख्या-16 पेटरवार से प्रहलाद महतो

• जिप क्षेत्र संख्या-17 कसमार बबीता कुमारी

• जिप क्षेत्र संख्या- 18 कसमार अमरदीप महराज

• जिप क्षेत्र संख्या-19 जरीडीह से सुनीता दुड्डू

• जिप क्षेत्र संख्या 20 जरीडीह से आशा देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 21 चास निशा हेम्ब्रम

• जिप क्षेत्र संख्या 22 चास मंजूसा कुमारी सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या 23 चास से रिंपा चक्रवर्ती

• जिप क्षेत्र संख्या 24 चास से मीना देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 25 चास से रिंकी रजवार

• जिप क्षेत्र संख्या 26 चास से राजेश महतो

• जिप क्षेत्र संख्या 27 चंदनकियारी अंबिका देवी

• जिप क्षेत्र संख्या - 28 चंदनकियारी से उत्तम कुमार दास

• जिप क्षेत्र संख्या 29 चंदनकियारी से नरेश कुमार रजवार

• जिप क्षेत्र संख्या 30 चंदनकियारी से सुषमा देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 31 चंदनकियारी से आलोका 


नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने लिया शपथ नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने लिया शपथ Reviewed by PSA Live News on 5:00:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.