सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय एवं व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी ने सभी प्रत्याशियों के साथ की बैठक
रांची। 66- मांडर (अ0 ज0 जा0) विधानसभा उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों के साथ सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय और व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी ने एक अहम बैठक की।
समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में एम सी सी, व्यय करने के नियमों, सी विजिल ऐप, सुविधा ऐप, एम सी एम सी इत्यादि के सम्बंध में जानकारी दी गई।
सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक पाण्डेय ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सभी प्रत्याशियों को एक लेवल प्लेइंग फील्ड प्रदान करता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को कार्य एवं दायित्व दिए जाते हैं।
व्यय प्रेक्षक श्री अमित कुमार सोनी ने प्रत्याशियों को व्यय के नियमों के बारे वविस्तारपूर्वक जानकारी दी।
एसडीएम सदर रांची श्री दीपक दूबे ने एम सी सी के नियमों के बारे में बताया और इसके उल्लंघन में सी विजिल ऐप के इस्तेमाल की जानकारी दी। कोई भी सभा हेतु सुविधा ऐप का प्रयोग की विधि को भी बताया।
व्यय अनुवीक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी श्री सुधीर बाड़ा ने व्यय के वेरिफिकेशन की तिथियों के बारे में बताया।
निर्वाची पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री अल्बर्ट बिलुंग ने उम्मीदवारों को बताया कि अगर किसी उम्मीदवार का आपराधिक इतिहास है तो चुनाव के दौरान इससे संबंधित 3 बार विज्ञापन प्रकाशन कराने की जानकारी दी।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ0 प्रभात शंकर ने एम सी एम सी, विज्ञापन नियमों एवं पेड न्यूज के बारे में जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: