ब्लॉग खोजें

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के कार्य प्रगति की निधि खरे ने की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने पीपीटी के माध्यम से दी जानकारी

रांची । निधि खरे, अपर सचिव, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत विभिन्न वर्षा जल संचयन और संरक्षण के उपायों/कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।



समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची पूर्वी एवं पश्चिमी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ (जल छाजन) रांची, डीपीएम जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा) जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रांची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक के दौरान श्रीमती निधि खरे ने रांची जिला में जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत विभिन्न वर्षा जल संचयन और संरक्षण के उपायों/ कार्यान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।


उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर द्वारा रांची जिला में  जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत किए जा रहे कार्य की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।


श्रीमती निधि खरे ने जिला में विभिन्न वर्षा जल संचयन के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए और जागरूकता फैलाने एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के कार्य प्रगति की निधि खरे ने की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने पीपीटी के माध्यम से दी जानकारी जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के कार्य प्रगति की निधि खरे ने की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने पीपीटी के माध्यम से दी जानकारी Reviewed by PSA Live News on 9:47:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.