रांची । झारखंड में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. हर दिन संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 132 नये मरीज मिले. हालांकि इस दौरान 58 मरीजों ने कोरोना रो मात दी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 542 हो गयी. वहीं सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 205 हो गयी है. वहीं संक्रमण से अब तक 5321 लोगों की मौत हो चुकी है.
इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज
बोकारो में कोरोना के 21, चतरा में 3, देवघर में 68, धनबाद में 3, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 125, गोड्डा में 19, गुमला में 21, हजारीबाग में 22, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 6, लातेहार में 9, रामगढ़ में 9, रांची में 205, सरायकेला में 21 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 सक्रिय मरीज हैं।
झारखंड में फिर पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 132 नये मरीज, 58 हुए स्वस्थ
Reviewed by PSA Live News
on
11:31:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:31:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: