ब्लॉग खोजें

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सारठ विधायक रणधीर सिंह मार्शल आउट

 रांची।  विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सारठ विधायक रणधीर सिंह को साहेबगंज में आदिम जनजाति युवती राबिता पहाड़िया की हत्या का मामला उठाने के कारण सदन के अध्यक्ष ने मार्शल आउट कर दिया। जिसके बाद रणधीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते एक आदिवासी युवती को टुकड़ों में काट दिया गया। राज्य की बेटियां सुरक्षित नही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। यदि जनता की सुरक्षा का आवाज उठाने पर मार्शल आउट किया जाता है तो मैं हजार बार मार्शल आउट होने को तैयार हूं।

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सारठ विधायक रणधीर सिंह मार्शल आउट विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सारठ विधायक रणधीर सिंह मार्शल आउट Reviewed by PSA Live News on 11:01:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.