ब्लॉग खोजें

विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ झारखंड द्वारा चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प का शुभारंभ हुआ


रामगढ । विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प का शुभारंभ आज दिनांक 27,12,2022 दिन मंगलवार से श्री राणी सती मन्दिर, बिजूलिया तालाब रोड रामगढ के हालॅ मे सुबह 10:00 बजे से किया गया एवं प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 1बजे तक एवं शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार चार दिन 30,12,2022 दिन शुक्रवार तक चलेगा।  जिसका सम्पर्क मो: नम्बर 9973844711,6203273792 एवं 9431924240 पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जिसमे कमर दर्द, साइटिका, घुटने का दर्द, कंधे के दर्द से पिडित शिविर का लाभ ले सकते है। मुख्य अतिथि, रामगढ मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह समाज सेवी माननीय बजरंग लाल अग्रवाल एवं विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ,विशिष्ठ अतिथि छावनी पारिषद नामित सदस्य कीर्ति गौरव ने सयुंक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर तथा आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ किया गया। बाद में मुख्य अथितीथ माननीय बजरंग लाल अग्रवाल एवं विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी ने लोगो से कहा कि इस कैम्प का लाभ सभी को उठाना चाहिए, कैम्प में उदयपुर के डाक्टर कैलाश जी एवं चैनन इत्यादी डाक्टरो के द्वारा अपनी सेवाए दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा एवं सचिव सुरेन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से  किया,तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल शर्मा ने किया। 
 इस आशय कि जानकारी जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा तथा गोकुल शर्मा ने सयुंक्त रूप से दी।
विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ झारखंड द्वारा चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प का शुभारंभ हुआ विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ झारखंड द्वारा चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प का शुभारंभ हुआ Reviewed by PSA Live News on 11:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.