ब्लॉग खोजें

संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी में किया गया ‘टेकनिकल फेस्ट’ का भव्य आयोजन

संवाददाता - सुजीत कुमार मिश्र

         मधुबनी ।  मंगलवार को 'संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी' में स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के  द्वारा एक दिवसीय  नेशनल लेवल टेक्निकल सिम्पोसियम, सम टेक्निकल फेस्ट-2022 का आयोजन किया गया। 
    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संदीप वि०वि० के कुलपति डॉ० समीर कुमार वर्मा, ओ.एस.डी. श्री विवेक निकम, विशेष अतिथि वि.वि.के एकेडमिक डीन डॉ०बी०एन०त्रिपाठी , संदीप वि.वि.के प्रतिकुलसचिव प्रो०रौनक हुसैन, जज के तौर पर मिस्टर किशोर प्रसाद, निदेशक फ्रोयोटेक्नोलॉजी नोएडा, सादिक नईम असिस्टेंट प्रोफेसर एंड हेड ऑफ़ कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट और इफ्तिकार अहमद ,असिस्टेंट प्रोफेसर, एसआयीटी कॉलेज, सीतामढ़ी, प्रो० संजय कुमार झा, प्राचार्य श्री राम पॉलिटेक्निक, विभागाध्यक्ष प्रो० अजीत कुमार झा, प्रो० सीतानन्द झा प्राइवेट आईटीआई, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विभागाध्यक्ष प्रो०शम्भू कुमार सिंह,  डॉ०सुनील कुमार झा, प्रो०धर्मेश ठाकुर, संदीप वि.वि. के कल्चरल कोऑर्डिनेटर प्रो०सुजीत कुमार मिश्र, कंप्यूटर साइंस के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । सभी अतिथियों का स्वागत मिथिला के परंपरानुसार पाग एवं अंग-वस्त्र प्रदान कर किया गया । मंच संचालन विभाग के छात्र नंदनी नारायण झा, रश्मि झा एवं अमन कुमार झा ने सफलतापूर्वक किया ।
      इस टेक्निकल फेस्ट में कुल छ: अलग-अलग सी-चैम्प कंपिटीशन किया गया, टेक्निकल पेपर प्रजेनटेशन, प्रोजेक्ट डिस्प्ले,फोटोग्राफी,टेक्निकल क्विज़ एवं पोस्टर प्रजेनटेशन आदि प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों के विद्यालय और महाविद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विभागाध्यक्ष प्रो०शम्भू कुमार सिंह, अलग अलग इवेंट के कोऑर्डिनेटर, प्रो०मंडन मिश्र, प्रो०प्रकाश कुमार, प्रो०नीरज कुमार, प्रो०अभिषेक कुमार चौधरी, प्रो०किशोर कुमार, प्रो०हेमंत राज, प्रो०मृणालिका, मिस्टर रहमतुल्लाह, स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर रितेश कुमार, साकेत कुमार, ओप्रकाश सिन्हा, नंदिनी नारायण झा, रश्मि झा, स्टूडेंट वोलेन्टियर, टेक्निकल सपोर्ट प्रोवाइडर मिस्टर शिवलाल'जी आदि का इवेंट्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाने में पूर्ण सहयोग रहा । 

     सभी इवेंट्स के बाद प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 1000, 750 व 500 की नगद राशि व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने बाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। सी-चैम्प क्प्म्पीटीशन में प्रथम रामलखन महतो, संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी , द्वितीय अंकित मिश्रा, सी. एम. आर्ट कॉलेज, दरभंगा व तृतीय प्रत्युश कुमार,संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी, टेक्निकल पेपर प्रजेनटेशन में प्रथम विवेक आज़ाद,आर. के. कॉलेज, मधुबनी, द्वितीय कृष्ण कन्हैया सिंह, संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी व तृतीय सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सीतामढ़ी, प्रोजेक्ट डिस्प्ले में प्रथम अभिषेक कुमार का ग्रुप ,संदीप यूनिवर्सिटी, मधुबनी, द्वितीय सोनू कुमार चौधरी  का ग्रुप ,सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सीतामढ़ी व तृतीय रश्मि झा का ग्रुप,संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी, फोटोग्राफी में में प्रथम शुभम कुमार सिंह, द्वितीय आयुष कुमार राज,व तृतीय गुलशन कुमार ,संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी, टेक्निकल क्वीज में प्रथम एम.डी. हिफजुल्लाह ,संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी, द्वितीय रौशन कुमार मुखिया आर.के. कॉलेज मधुबनी व तृतीय रवि शंकर शर्मा,आर. के.कॉलेज मधुबनी, पोस्टर प्रजेनटेशन में प्रथम अनुजा कुमारी ,आर.के.कॉलेज मधुबनी , द्वितीय अनुष्का भारती,संदीप यूनिवर्सिटी मधुबनी व तृतीय मुस्कान कुमारी का ग्रुप , डॉ०ए०पी०जे० वोमंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दरभंगा के स्टूडेंट ने बाज़ी मारी।

      कार्यक्रम के अंत में विमभागाध्यक्ष श्री शंभू कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही उन्होंने कार्यक्रमाध्यक्ष के आदेशानुसार कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा कर दी ।
संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी में किया गया ‘टेकनिकल फेस्ट’ का भव्य आयोजन संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी में किया गया ‘टेकनिकल फेस्ट’ का भव्य आयोजन Reviewed by PSA Live News on 11:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.