ब्लॉग खोजें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद साहू का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन लाया गया

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद साहू के निधन के पश्चात उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन लाया गया जहां कांग्रेसियों के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडा से लपेटा गया और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं शोक संदेश पढ़ा गया।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा कि हरिनारायण प्रसाद साहू कांग्रेस के सच्चे योद्धा थे इनके निधन से एक युग का अंत हो गया एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती।
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा हरिनारायण प्रसाद साहू एकत्रित बिहार में महासचिव थे मेरे अभिभावक तुल्य थे और इनका मार्गदर्शन मेरे राजनीतिक जीवन में हमेशा मिलता रहा है। इनके निधन से पार्टी के साथ-साथ मुझे भी व्यक्तिगत क्षति हुई है यह ताउम्र पार्टी के लिए कार्य करते रहें मजदूर हित में इनका कार्य अविस्मरणीय रहा है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।
श्रद्धांजलि देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद प्रदेश सचिव जगदीप भगत पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन दुबे पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार साहू कुणाल अभिषेक शाहिद अहमद बेलु प्रदीप विश्वकर्मा वारिश कुरैशी विशाल डुंगडुंग कुडू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर कैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीश खान प्रभात भगत समूल अंसारी सदरुल अंसारी शंभू प्रजापति ठाकुर प्रसाद साहू लालमोहन केशरी सचीत लकड़ा विनय उरांव सैफ अहमद अधिवक्ता दिनेश प्रसाद परवेज सिद्धकी  दीपक महतो संदीप पोद्दार पुरोहित पंडित परमानंद मिश्र कमरुल इस्लाम मुजाहिर अंसारी आदि उपस्थित थे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद साहू का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन लाया गया झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद साहू का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन लाया गया Reviewed by PSA Live News on 11:23:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.