ब्लॉग खोजें

कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में खद्यान व्यापारियों का आज से अनिश्चतकालीन बंद

जब जब व्यापारी बोला है, तब तब सिंहासन डोला है: रितेश कुमार

लोहरदगा। खाद्यान व्यापारियों के एकजुटता व इनकी प्रतिबद्धता आज के अनिश्चितकालीन बंद को सफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। केवल एक दिन का व्यवसाय बंद रहने से लगभग 10 करोड़ का खाद्यान व्यापार प्रभावित रहा एवं लगभग 1.5 करोड़ का सरकारी राजस्व का भी घाटा हुआ। अगर सरकार व्यापारियों की इस चट्टानी एकजुटता को अब भी नाकारेगी तो यह निश्चित है कि सरकार को जो घाटा आज व्यापारियों ने दिया है आगे इससे और भी वीभत्स स्थिति पैदा हो जायेगी। सरकार से आग्रह है कि व्यापारियों की मनःस्थिति को समझे और अविलम्ब कृषि कानून को वापस ले। 
आज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में  जिला के व्यापारियों का टीम नगर क्षेत्र, प्रखंडो व गांवों का लगातार दौरा किया गया एवं व्यापारियों से इस बंद का समर्थन प्राप्त किया। हर जगह व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानो को स्वतःस्फूर्त बंद रखा तथा चैंबर के हर निर्णय में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। वही चैम्बर अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से सरकार की सिंघासन डोल चुका है और यदि सरकार व्यापारियों की मांग को  अविलम्ब पूरा नहीं करती है तो इस झारखण्ड सरकार के जड़ को हिलाकर रख देंगे। 
हमारी मांगो के समक्ष सरकार को हरहाल में झुकना होगा। जबतक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है और बाजार समिति भंग कर 2% कृषि टैक्स कानून वापस नही लेती है, आगे आंदोलन को और धारदार बनाया जायेगा।  बंद को सफल बनाने हेतु चैम्बर के पूर्वाध्यक्ष अभय अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांस्यकार कार्यकरिणी सदस्य चन्दन गोयल सदस्य मनीष कुमार गुड्डू, आशीष कुमार मित्तल, भोला अग्रवाल,  गुणा साहू, भोला कुमार, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, फ़ैज़ मोहम्मद, ओम साहू, कुलदीप कुमार समेत अनेक सदस्यों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया।
कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में खद्यान व्यापारियों का आज से अनिश्चतकालीन बंद कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में खद्यान व्यापारियों का आज से अनिश्चतकालीन बंद Reviewed by PSA Live News on 8:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.