ब्लॉग खोजें

चावल दिवस पर आदेश की अवहेलना करने वाले अनुभाजन क्षेत्र में 39 और प्रखंड क्षेत्र में 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित चावल दिवस पर डीलरों द्वारा किया गया 0% खाद्यान्न वितरण

चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से वितरण करने का था आदेश


अशोक कुमार झा 

रांची । उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची द्वारा 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित किये जाने वाले चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से वितरण किये जाने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा गया था।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री अल्बर्ट बिलुंग ने 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रुप से मनाते हुए दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रुप से करने का आदेश दिया था, परन्तु राँची जिला अंतर्गत अनुभाजन क्षेत्र में कुल 39 एवं प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए शून्य प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अल्बर्ट बिलुंग ने कहा है कि निकट भविष्य में ऐसे सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को चिह्नित करते हुए दण्डात्त्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बतायें कि विभागीय निदेशानुसार उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रत्येक महीने की 15, 16, 25 और 26वीं तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त द्वारा लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

चावल दिवस पर आदेश की अवहेलना करने वाले अनुभाजन क्षेत्र में 39 और प्रखंड क्षेत्र में 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर होगी कार्रवाई चावल दिवस पर आदेश की अवहेलना करने वाले अनुभाजन क्षेत्र  में 39 और प्रखंड क्षेत्र में 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर होगी कार्रवाई Reviewed by PSA Live News on 8:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.