ब्लॉग खोजें

सड़क दुर्घटना/सर्पदंश में मृत के प्रभावितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति, तमाड़ अंचल के 03, सोनाहातू, राहे और बुंडू अंचल के 1-1 प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

रांची ।  विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (सड़क दुर्घटना/सर्प दंश) के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा देने हेतु स्वीकृति दी है। विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने हेतु प्राप्त आवंटन से 09 लाख रुपये की निकासी की स्वीकृति उपायुक्त द्वारा दी गयी है, जो तमाड़ अंचल के 03, सोनाहातू, राहे और बुंडू अंचल के 1-1 प्रभावितों को दिया जाएगा।


राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा (सड़क दुर्घटना/सर्प दंश) से मृतकों के प्रभावितों की विवरणी जिन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी, निम्न है :-


1. आवेदक का नाम :- सैरून निशा (तमाड़ अंचल)

मृतक का नाम :- मोहम्मद कुतुबुद्दीन

उम्र :- 52 वर्ष

घटना- सड़क दुर्घटना  

मुआवजा राशि- 1 लाख रूपये 


2. आवेदक का नाम :- पूजा देवी (तमाड़ अंचल) 

मृतक का नाम :- परेस स्वांसी 

उम्र :- 37 वर्ष

घटना- सड़क दुर्घटना 

मुआवजा राशि- 1 लाख रुपये  


3. आवेदक का नाम :- बाबी देवी (तमाड़ अंचल)  

मृतक का नाम :-  रोहित चंद्र मांझी

उम्र :- 44 वर्ष

घटना- सड़क दुर्घटना

मुआवजा राशि- 1 लाख रूपये 


4. आवेदक का नाम :- सुलोचना  देवी (सोनाहातू अंचल)

मृतक का नाम :- राजेन्द्र सिंह मुंडा

उम्र :- 29 वर्ष

घटना :- सड़क दुर्घटना 

मुआवजा राशि- 1 लाख रुपये  


5. आवेदक का नाम :- मोहन महतो (राहे अंचल)

मृतक का नाम :- शारदा देवी

उम्र :- 47 वर्ष

घटना :- सड़क दुर्घटना 

मुआवजा राशि- 1 लाख रुपये  


6. आवेदक का नाम :- जुलिता  देवी (बुंडू अंचल)

मृतक का नाम :- द्वारिका महतो

उम्र :- 34 वर्ष

घटना :- सर्प दंश 

मुआवजा राशि- 4 लाख रुपये  


उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला नजारत उप समाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी तमाड़, सोनाहातू, राहे एवं बुंडू के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित अंचल अधिकारी को स्वीकृत प्रस्तावित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

सड़क दुर्घटना/सर्पदंश में मृत के प्रभावितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति, तमाड़ अंचल के 03, सोनाहातू, राहे और बुंडू अंचल के 1-1 प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा सड़क दुर्घटना/सर्पदंश में मृत के प्रभावितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति, तमाड़ अंचल के 03, सोनाहातू, राहे और बुंडू अंचल के 1-1 प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा Reviewed by PSA Live News on 7:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.