राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण, आज का दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन, भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेंगे
भोपाल । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र पर कुठाराघात है| उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है और जिन लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है| भाजपा को जिससे भी डर लगता है वो उसे रास्ते से हटाने की कोशिश में लग जाती है। राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है। कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और भाजपा भारत तोड़ने में। आज का दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है।
उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश हुई है तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बन कर वापस लौटी है| इससे पहले भी जनता पार्टी शासन के दौरान स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की भी लोकसभा की सदस्यता छीनी गई थी| उसके बाद 1980 में जनता ने फिर से कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर सता सौंपी थी|
सिंह ने कहा कि एक एक कांग्रेस जन श्री राहुल गांधी के साथ खड़ा है| कांग्रेस भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे|
राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण, आज का दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन, भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेंगे
Reviewed by PSA Live News
on
7:51:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: