राँची। बड़कागढ़ सरना स्थल पर आज मत्स्य विभाग द्वारा जगनाथपुर पाहन के माध्यम से 16 समितियों को 15-15kg मछली का वितरण सरहुल महोत्सव के एक दिन पहले किया गया। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के लोग, धुर्वा थाना के पदाधिकारी, विभिन्न सरना समितियों के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से सेक्टर 3 शालीमार तालाब स्थित मत्स्य विभाग के लोगों द्वारा सरहुल के एक दिन पहले मछली का निःशुल्क वितरण किया जाता है।
सरना समितियों को मछली का निःशुल्क वितरण किया गया
Reviewed by PSA Live News
on
9:50:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: