रांची। आज केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी से मिलकर 22-03-2023 को डोरंडा में होने वाली संध्या आरती में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया।
केंद्रीय महावीर मंडल के निमंत्रण को डॉ. इरफान अंसारी ने पूरी आत्मीयता से स्वीकार करते हुए महावीर मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की इस स्नेहपूर्वक आमंत्रण के लिए मैं केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा का शुक्रगुजार हूं। संध्या आरती में मैं सम्मिलित होकर राज्य और देशवासियों की खुशहाली हेतु प्रार्थना करूंगा।
डोरंडा में संध्या आरती में शामिल होंगे इरफान अंसारी
Reviewed by PSA Live News
on
12:08:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: