रांची। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हेतु सम्पन्न चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अलोक में दलपतियों का उम्र क्षांति के साथ प्राप्त अनुमोदनोपरान्त कुल 27 दलपतियों को पंचायत सचिव के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्ति हेतु आदेश दिया गया है।
उपनिदेशक पंचायती राज विभाग झारखण्ड, राँची के पत्रांक 199 / पं० दिनांक 02.02.2023 के आलोक में दलपतियों का उम्र क्षांति के साथ प्राप्त अनुमोदनोपरान्त दलपतियों को पंचायत सचिव के पद पर वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2000 में सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदत्त मंहगाई भत्ता एवं अन्य भत्ता पर अस्थायी रूप से नियुक्ति की जायेगी।
झारखण्ड पंचायत सचिव (नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्तव्य) नियमावली (संशोधित) - 2014 की कंडिका - 10 (क) के आलोक में पंचायत सचिव पद पर नियुक्त व्यक्तियों को पदस्थापना के पूर्व छः माह का प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिसमें तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य प्रशिक्षण केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, रॉची में संपन्न किया जाएगा। जबकि तीन माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पंचायत सचिव को नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड / ग्राम पंचायत में प्रतिनियुक्त किया जायेगा।
प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को निर्धारित पोशाक एवं आवश्यक समान के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षाणार्थी को प्रवेशिका या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने, बोर्ड द्वारा प्रदत्त मूल प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। पुनः प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी को जिला पंचायत कार्यालय में योगदान देना होगा। योगदान के समय उन्हें असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
नवनियुक्त पंचायत सचिवों को दिनांक- 10.04.2023 तक प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, रांची के समक्ष अनिवार्य रूप से अपना योगदान देना होगा। नव नियुक्त पंचायत सेवकों के द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों को जांच में जाली या त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर उनके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
चयनित पंचायत सचिवों का विवरण :-
1. श्री सीतानाथ महतो, पंचायत- नावाडीह
2. श्री अनिल महतो, पंचायत- हेथु
3. श्री घृतलाल महतो, पंचायत- बिजाग
4. श्री सहजु महतो, पंचायत- पालु
5. श्री छोटनलाल महतो, पंचायत- बोगांईबेड़ा
6. श्री रामदास महतो, पंचायत- नवगढ़ा
7. श्री सुबोध चंद्र गोराई, पंचायत- टुटकी
8. श्री कर्मा महतो, पंचायत- हेसल
9 श्री राजकिशोर महतो, पंचायत- लान्दोपडीह
10. श्री रामलाल महतो, पंचायत- अनगड़ा
11. मो. एकराम, पंचायत- कैम्बो
12. श्री राजेंद्र नायक, पंचायत- चिलदाग
13. श्री बेचन चंद्र महतो, पंचायत- लोटा
14. श्री राधानाथ महतो, पंचायत- कुरकुटा
15. श्री प्रदीप कुमार साहु, पंचायत- तेलवाडीह
16. श्री लखीराम बेदिया, पंचायत- सुरसु
17. श्री भगीरथ महतो, पंचायत- गलऊ
18. श्री हरकुलश प्रसाद महतो, पंचायत- रातु पूर्वी
19. श्री मंगल उरांव, पंचायत- बाजपुर
20. श्री सुभान अंसारी, पंचायत- बिजुलिया
21. श्री अतिकुल रहमान, पंचायत- गुरुगाई
22. श्री सुनील तिर्की, पंचायत- पुरियो
23. श्री घुरन महतो, पंचायत- लोवाहतु
24. श्री दशरथ महतो, पंचायत- अमलेशा
25. श्री जनार्दन कुमार दास, पंचायत- दानेकेरा
26. श्री अनिल मुण्डा, पंचायत- बोड़ेया
27. श्री दयालचन्द्र दासबाबाजी, पंचायत- तेतला
27 दलपतियों को पंचायत सचिव के पद पर अस्थायी रूप किया जायेगा नियुक्त
Reviewed by PSA Live News
on
3:28:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: