ब्लॉग खोजें

केंद्रीय महावीर मण्डल तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जन्मदिवस पर संयुक्त महाआरती कर जिलावासियों के लिये सुख, शांति तथा समृद्धि का कामना किया

लोहरदगा। कल स्थानीय गुदरी बाजार अवस्थित शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर मे केंद्रीय महावीर मण्डल, लोहरदगा द्वारा प्रभु हनुमान जी के जन्मदिवस के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय महावीर मण्डल के अध्यक्ष व संरक्षकों समेत सदस्य व पदाधिकारी के साथ साथ प्रशासन के पदाधिकारी भी उपस्थित हो हनुमान जी का महाआरती किये। तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान को धन्यवाद दिया। जबकि केंद्रीय महावीर मण्डल के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक अभियंता तथा सदर थाना के उपस्थित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा महानवमी का त्योहार उल्लासपूर्ण माहौल में सौहार्दपूर्ण तथा शांतिपूर्ण तरीके से गुजरने पर उन्हें धन्यवाद दिया गया। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने का श्रेय महावीर मण्डल के अथक मेहनत को भी कम नहीं आंका जा सकता। हम पदाधिकारियों का हमेशा यह प्रयास होता है कि जिला में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल सदा बना रहे तथा जिला का विकास निरन्तर गति से होता रहे। हम सभी आप सभी ज़िलवासियो की सेवा में हमेशा ततपर है, बस ज़िला के चौमुखी विकास हेतु आप जिलावासी प्रशासन के साथ हमकदम रहें।
केंद्रीय महावीर मण्डल तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जन्मदिवस पर संयुक्त महाआरती कर जिलावासियों के लिये सुख, शांति तथा समृद्धि का कामना किया केंद्रीय महावीर मण्डल तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जन्मदिवस पर संयुक्त महाआरती कर जिलावासियों  के लिये सुख, शांति तथा समृद्धि का कामना किया Reviewed by PSA Live News on 12:09:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.