सदर अस्पताल रांची ने आज एक और उपलब्धि हासिल की, पहली बार दूरबीन विधि के द्वारा लेप्रोस्कोपिक वेंट्रल हर्निया का आपरेशन किया गया
अस्पताल के मॉडुलर OT में सिविल सर्जन dr. Vinod kumar के मार्गदर्शन में आज एक अंबिलिकल हर्निया के मरीज का दूरबीन विधि के द्वारा आईपोम प्लस (IPOM PLUS) ऑपरेशन किया गया।
यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है।
इस सर्जरी में छोटे-छोटे तीन पोर्ट के मदद से दूरबीन विधि के द्वारा पेट के अंदर से छेद को पहले बंद किया जाता है उसके बाद पेट के अंदर से ही उस बंद छेद के ऊपर कमअपोजिट (composite) मेस ( जारी) लगाया जाता है।
इस तरह से पेट के छेद को दो स्तर पर बंद किया जाता है जिससे की मजबूती काफी बढ़ जाती है और दोबारा हर्निया होने का खतरा ओपन विधि के तुलना में काफी कम होता है।
इस ऑपरेशन के बाद मरीज बहुत जल्दी वापस अपने नियमित काम पर लौट सकता है और मरीज की छुट्टी भी जल्दी हो जाती है।
सर्जरी की टीम में निम्नलिखित लोग थे :-
सर्जन- डॉक्टर अजीत कुमार
एनएसथेटिस्ट -डॉक्टर दीपक कुमार एवं डॉ विकास ,
सिस्टर- सविता, सरिता ,पूनम
ओटी असिस्टेंट -सुशील , नीरज, मुकेश, मोहित, माधव आदि।
सदर अस्पताल रांची ने आज एक और उपलब्धि हासिल की, पहली बार दूरबीन विधि के द्वारा लेप्रोस्कोपिक वेंट्रल हर्निया का आपरेशन किया गया
Reviewed by PSA Live News
on
6:57:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: