ब्लॉग खोजें

नमो क्रिकेट कैंप : कल होगी उद्घाटन के साथ कैंप की शुरुआत

 


रांची । 
रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा नमो क्रिकेट कैप   का 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । कल इस कैंप का उद्घाटन समारोह संपन्न होगा इस उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद संजय सेठ विधायक समरी लाल के द्वारा दिन के 9:00 बजे संपन्न होगा। सांसद संजय सेठ का उद्देश्य झारखंड में  छिपी प्रतिभा को आगे करना है

  रांची  कई ऐसे प्रतिभान खिलाड़ी है  जिसे थोड़ा सा मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है थोड़े बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिससे वे अपने राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं इसी उद्देश्य से 1 जून से 10 जून 2023 तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में 10 दिवसीय  नमो क्रिकेट कैप  का आयोजन किया गया है इस क्रिकेट कैंप   का संचालन बिहार झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाया जाएंगे। इस क्रिकेट कैप  में  नवोदित अंडर  17 क्रिकेटरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा  इस खेल के संयोजक संजय पोद्दार ने बताया आज रांची के विभिन् स्कूल के  50 बच्चों का चयन किया गया है प्रशिक्षक प्रदीप खन्ना के देखरेख में बच्चों का चयन किया गया है  प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है     1 जून से  प्रशिक्षण शिविर सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के कई नामी गामी खिलाड़ियों द्वारा भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नमो क्रिकेट कैंप : कल होगी उद्घाटन के साथ कैंप की शुरुआत नमो क्रिकेट कैंप : कल होगी उद्घाटन के साथ  कैंप की शुरुआत Reviewed by PSA Live News on 6:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.