ब्लॉग खोजें

भारत माला परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला परियोजना, श्री अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी ओरमांझी, श्री विजय केरकेट्टा, सड़क निर्माण कर रही कंपनी P.R.A. इंडिया के अधिकारी, भारत माला कानूनगो, श्री के.के. वर्मा, सी.पी.एम. श्री मोहन मिश्रा, जी.एम. NHAI और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा भारत माला परियोजना अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चारु मौजा पहुँचे। यहाँ उन्होंने सड़क निर्माण कार्य देख कर निर्माण कार्य ससमय पूरा कराने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा होने की दिशा में कार्य करें।

चारु मौजा के जोबला में संबंधित अधिकारियों द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने एन. एच. आई. एवं अतरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तेजी से करते हुए इसे ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें एवं मुआवजा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराएं। 

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा निरीक्षण के क्रम में गेतलसूद एवं रुक्का डैम भी गए। उन्होंने कहा कि यहाँ पर्यटन की असीम संभवनाएं हैं। यहाँ टूरिज्म कॉम्प्लेक्स (रिसॉर्ट) निर्माण करा कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। जो आस-पास के लोगों को रोजगार सृजन कराने में मदद करेगा। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ओरमांझी ने बताया कि 5 एकड़ भूमि रुक्का डैम में उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसपर उपायुक्त राँची, ने निर्देश दिया कि जल्द भूमि चयन कर उपलब्ध कराएं ताकि निर्माण संबंधित प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को भेज कर इसे शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा सके।
भारत माला परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण भारत माला परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण Reviewed by PSA Live News on 8:45:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.