गोड्डा। गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र के भोडाय में एक कुएं की सफाई के दौरान 6 लोग बेहोश हो गए। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दरअसल कुंए की सफाई करने के लिए पहले एक बच्चा कुएं के अंदर गया जब वह बेहोश हो गया तो उसे बचाने के लिए एक-एक करके पांच और लोग अंदर गए और सभी बेहोश हो गए। मृतक बच्चे का नाम मकशुद अंसारी है। इसके साथ ही कई लोग बेहोशी की हालत में हैं। सभी का इलाज ललमटिया मिशन अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुछ लोगों को गोड्डा सदर अस्पताल भी रेफर किया गया है।
कुंआ की सफाई के दौरान 6 लोग हुए बेहोश, एक की मौत, 5 इलाजरत
Reviewed by PSA Live News
on
1:39:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: