ब्लॉग खोजें

मोदी सरकार में सुरक्षित है देश का हर नागरिक, 9 साल में थम गई आतंकवादी घटनाएं- संजय सेठ


रांची । 
रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा आज अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी इस प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ ने कहा   सुशासन और गरीब कल्याण; इसी मूल मंत्र के साथ विगत 9 वर्षों से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पूरा देश एक साथ आगे बढ़ रहा है। दशकों के बाद यह स्थिति देखने को मिली है, जब लोक कल्याणकारी योजनाएं चलकर सीधे जनता तक आ रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व, मार्गदर्शन और भाजपा के कार्यकर्ताओं का समर्पण, इन दोनों के मिलने से ही देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की संकल्पना साकार हो रही है।

देश के विद्यार्थी, मजदूर, किसान, महिला, उद्यमी, वैज्ञानिक, श्रमिक सहित हर वर्ग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सीधा संवाद किया है। देश को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर विचार किया है। यही वजह रही कि 9 वर्षों में न सिर्फ हमारा देश मजबूत हुआ, हमारे देश के गरीबों का कल्याण हुआ बल्कि वैश्विक स्तर पर हमारी पहचान बहुत मजबूत हुई है। दुनिया की महाशक्ति आज भारत के तरफ मुंह उठाकर देखती है, तब हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कोरोना संक्रमण काल के बाद भी हमारी सोच से परे प्रधानमंत्री जी ने कल्याणकारी योजना लाई। कोरोना संक्रमण से जो लोग प्रभावित हुए, उनके कल्याण के लिए काम किया।

हमें याद है कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय कैसे अलगाववादी ताकतें आकर दिल्ली को धमकाती थी और हर महीने देशभर में आतंकवादी हमले होते थे। सुदूरवर्ती गांव देहात से जो लोग महानगरों में नौकरी करने के लिए जाते थे, उनकी जान पर संकट बना रहता था। उनके परिजन हमेशा सशंकित रहते थे, चिंतित रहते थे, परंतु विगत 9 वर्षों में देश में एक भी आतंकवादी हमले नहीं हुए। इस देश का व्यक्ति किसी भी कोने में जाकर सुरक्षित होकर, अपना नौकरी पेशा का काम कर रहा है। यहां तक कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों से भी हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया है। जिस देश के नागरिक सुरक्षित हों, वहां पर और किसी बात की चिंता नहीं हो सकती। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक स्तर पर पहले योग को प्रतिस्थापित किया, उसकी स्वीकार्यता बनाई और अब मिलेट यानी मोटे अनाज को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई है। श्रीअन्न का नाम देकर, इसकी खेती को बढ़ावा दिया। श्रीअन्न की खेती मूल रूप से छोटे किसानों को समृद्धि प्रदान करने वाली है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने छोटी छोटी चीजों में बड़ा बदलाव देखा है। जिससे गरीब लोग प्रभावित होते हैं, उसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 

पहले बैंकों में खाता खुलवाना बहुत बड़ी बात होती थी, इसकी प्रक्रिया बड़ी जटिल होती थी परन्तु मोदी जी ने इसे सरल बनाया और अब बैंक घर घर जाकर सबके खाते खोल रहे हैं। यह सुखद है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 46 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते खोले गए। किसानों को हर वर्ष 6 हजार की आर्थिक सहायता ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।  महिला उद्यमियों को 68% ऋण प्रदान किए गए। लगभग 10 करोड़ महिलाओं के जीवन से धुवां दूर किया गया। उनकी रसोई में गैस पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त उपचार, 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त अनाज जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्हें नया जीवन प्रदान किया है। 42 लाख से अधिक रेहड़ी वालों को 10 हजार तक का बिना ब्याज का ऋण दिया जा रहा है। यह राशि 1 लाख रूपया तक दिया जा रहा है। बैंक से लोन लेना जिनके लिए सपना था, उन्हें बैंक खुद ऋण दे रहा है। 

मोदी जी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में लोक कल्याणकारी कार्यों का जो कीर्तिमान बनाया है, यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी चर्चा का विषय बना है।

मोदी सरकार में सुरक्षित है देश का हर नागरिक, 9 साल में थम गई आतंकवादी घटनाएं- संजय सेठ मोदी सरकार में सुरक्षित है देश का हर नागरिक, 9 साल में थम गई आतंकवादी घटनाएं- संजय सेठ Reviewed by PSA Live News on 12:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.