ब्लॉग खोजें

असमय पत्रकार योगेश पांडेय की मौत बहुत दुखद है - डॉ अटल पांडे


रांची। गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता व मृदुभाषी पत्रकार योगेश पांडेय, उम्र 45 वर्ष की गुरुवार सुबह ट्रेक्टर के डाले से दब जाने के कारण मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक मृतक योगेश पांडेय ट्रेक्टर से पत्थर का डस्ट अपने घर के बगल में गिरा रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रेक्टर का पिछला पहिया जमीन में धंस गया और बगल में खड़े योगेश पांडेय ट्रैक्टर के डाला से दब गए। आनन फानन में ग्रमीणों के सहयोग से जेसीबी के सहारे उन्हें निकाला गया,जख्मी अवस्था में उन्हें  इलाज के लिए जमूआ लाया गया। जहां उन्हें  डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है। एक योग्य एवं सफल पत्रकार के निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
असमय पत्रकार योगेश पांडेय की मौत बहुत दुखद है - डॉ अटल पांडे असमय पत्रकार योगेश पांडेय की मौत बहुत दुखद है - डॉ अटल पांडे Reviewed by PSA Live News on 3:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.