ब्लॉग खोजें

ऐतिहासिक रहा बी०एड० तथा डी०एल०एड० सत्र 2023-25 का सत्रारंभ कार्यक्रम


 संवाददाता - सुजीत मिश्रा


              मधुबनी    ।   शनिवार को संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी के श्री नित्यानंद झा स्कूल ऑफ एजुकेशन में एकेडमिक सत्र - 2023-25 के छात्रों का सत्रारंभ डॉ० बी०सी० चौधरी की अध्यक्षता तथा संकायाध्यक्ष डॉ० ज्योतिंद्र पाठक की देखरेख में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया । 

              कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्राध्यापक प्रो०सुजीत कुमार मिश्र कर रहे थे । बतौर मुख्य अतिथि संदीप फाउंडेशन श्री राम पॉलिटेक्निक के प्राचार्य प्रो०संजय कुमार झा थे । प्रोफ़ेसर झा ने कहा किसी भी शैक्षणिक संस्थान से यह अपेक्षा होती है कि वहां से उपजते नए विचार और नवाचार जीवन की गुणवत्ता के संबंध में सहायक होंगे । सूचना और ज्ञान विस्फोट के इस वर्तमान युग में शिक्षा संस्थानों के लिए ज्ञान को व्यापक समाज में प्रभावी ढंग से पहुंचाना एक जटिल कार्य है; जिसे संस्थान नई तकनीकों का उपयोग कर उसे सुगमता पूर्वक पूरा करते आ रहे हैं । संकायाध्यक्ष डॉ० ज्योतिंद्र पाठक ने कहा कि, हमारे महाविद्यालय में शैक्षणिक प्रक्रिया के संचार की नई तकनीक को कल्पनाशीलता और सीखने के अनुभव पर अवसरों के साथ-साथ सामाजिक जीवन से जुड़ने को भी महत्व दिया जाता है । उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्था विद्यार्थियों को एक सामरिक और प्रोग्रेसिव पाठ्यक्रम प्रदान करने का गर्व महसूस करती है, जो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम विचारों, उद्भवों और उद्यमों से अवगत कराता है । हम अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । विभाग के प्रो०पंकज कुमार ने पी०पी०टी० के माध्यम से इवेंट्स एवं एकेडमिक कैलेंडर पर फोकस करने के साथ ही संस्थान के संबंध में बहुत सारी जानकारी प्रस्तुत किए ।


                विभाग के डॉ०उमाकर ठाकुर, प्रो०आनंद कुमार चौधरी, प्रो०अरुण कुमार, विदुषी (प्रो०)रूपम कुमारी आदि ने छात्रों को संबोधित किया । डॉ०अभिषेक कुमार ठाकुर ने अपने अभिभाषण से खूब ताली बटोरे ।  कार्यक्रम में लगभग दो सौ छात्रों और उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति थी । विभाग के सभी प्राध्यापकों के साथ सभी शिक्षकेत्तर कर्मी भी उपस्थित थे ।

                कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे डॉ०बी०सी० चौधरी ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण मैं कहा कि, हमारी संस्था नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, शोध और अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी विचारों, सुविधाओं और रिसर्च परियोजनाओं के लिए मशहूर है । हम अपने छात्रों को प्रोफेशनल और शिक्षण क्षेत्र में स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं । 

            कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया ।

ऐतिहासिक रहा बी०एड० तथा डी०एल०एड० सत्र 2023-25 का सत्रारंभ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा बी०एड० तथा डी०एल०एड० सत्र 2023-25 का सत्रारंभ कार्यक्रम Reviewed by PSA Live News on 7:41:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.